Breaking News

बिलासपुर@मार्निगवॉक में साफ हवा नहीं धूल के गुबार मिलते है बिलासपुर की सड़कों पर

Share

धूल के गुबार में शहर, मॉर्निगवाक वालों को धूल युक्त हवा में घूमने की मजबूरी
सुबह-सुबह घूमने वाले धूल युक्त हवा से हो रहें परेशान,सफाई कर्मी सुबह 6 बजे रोड में लगाते है झाड़ू
-गोविन्द शर्मा भारत-

बिलासपुर,24 फरवरी 2025 (ए)। सुबह सुबह मिलने वाली ताजी हवा स्वास्थ के लिए लाभ दायक लेकिन बिलासपुर में ये हवा अब दूषित हो गईं है रोज हजारों की तादात में युवा, बुजुर्ग, महिला ताजी हवा खाने मॉर्निग वाक में निकलते है लेकिन उन्हें मिलती है सफाई कर्मीयों की झाड़ू की धूल ताजी हवा की जगह मिलती है बीमारी जी हाँ बिलासपुर शहर में इस समय आप जहाँ भी चले जाये सुबह आपको सफाई कर्मी झाड़ू लगाते दिख जायेंगे जिससे आम नागरिक को काफ़ी तकलीफ हो रही है.
सफाई का कार्य सुबह 5 बजे के पहले खत्म हो जाना चाहिए…
हर बड़े शहरों में रात के ही पुरे शहर में सफाई का कार्य किया जाता है लेकिन एक ऐसा शहर बिलासपुर है जहाँ सुबह 6 बजे सफाई कर्मी पुरे शहर में सफाई करते नजर आ जाते है जबकि ये समय सुबह की ताजी हवा का होता जिसके लिए हजारों नागरिक मॉनिंग वाक करने निकलते है लेकिन उन्हें मिलती है तो वो धूल जहाँ आमनागरिक स्वास्थ्य लाभ लेने निकलता है वही
उन्हें मिल रही बीमारी।
प्रशासन की मानिटरिंग टीम आखिर है कहा…
बिलासपुर नगर निगम ने सफाई का ठेका प्रायवेट कम्पनी को दिया हुआ है जिसका मानिटरिंग नगर निगम के हर जोन के अधिकारी करते है लेकिन ये किस तरह की मानिटरिंग कर रहें है समझ से परे है जहाँ शहर के लोगो को सुबह ताजी हवा मिलनी चाहिए लेकिन उन्हें मिल रहें धूल के गुबार यदि ऐसा ही कार्य होता रहा तो वो दिन दूर नहीं बिलासपुर में सुबह घूमने वाले बीमारी लेकर घर जायेंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply