Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ में आज से बजट सत्र प्रारंभ

Share


रायपुर,23 फरवरी 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कल 24 फरवरी से से हमारी सरकार का दूसरा बजट सत्र शुरू हो रहा है और इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा। वहीं
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि आज राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी। 3 मार्च को वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे।
इस सत्र के लिए 2367 प्रश्न की सूचना मिली है,जिसमें से 2067 तारांकित प्रश्न हैं। वहीं सरकार ने दो विधेयक विनियोग विधेयक और छत्तीसगढ़ पंचायत राज संशोधन विधेयक पेश करने की सूचना दी है। डॉ. सिंह ने बताया कि कल राज्यपाल के अभिभाषण के बाद नए विधानसभा भवन का निरीक्षण के लिए सभी सदस्य नवा रायपुर जाएंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply