Breaking News

रायपुर@ देवेंद्र यादव के खिलाफ फिर एफआईआर दर्ज

Share

रायपुर,22 फरवरी 2025 (ए)। जेल से रिहा होने के बाद भी विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, 7 महीने के बाद कल विधायक देवेंद्र यादव जेल से रिहा हुए। देवेंद्र यादव की रिहाई पर नेताओं और समर्थकों ने सेंट्रल जेल के बाहर सड़क पर जश्न मनाना शरू कर दिया। मामले में विधायक देवेंद्र यादव समेत 13 लोगों के खिलाफ गंज थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद कल शाम देवेंद्र यादव जेल से रिहा हुए. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सेंट्रल जेल के सड़क पर ही इसका जश्न मनाया था जिससे काफी जाम की स्थिति बन गई थी। इसी मामले को लेकर गंज थाना के ख्हृस् की धारा 126(2), 3(5) तलक तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply