Breaking News

रायपुर@ कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश में जाने की चेतावनी दी

Share

रायपुर,22 फरवरी 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी संघ ने पदोन्नति में आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन करने की घोषणा की है। संघ के अध्यक्ष आर.एल. ध्रुव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विद्युत कंपनी प्रबंधन पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। संघ का कहना है कि पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर विद्युत कंपनी में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण दिया जाना चाहिए। लेकिन, प्रबंधन इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं ले रहा है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 10 मार्च को प्रदेशभर में 10,000 से अधिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके बावजूद समाधान नहीं हुआ तो 17 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। संघ ने स्पष्ट किया कि हड़ताल के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply