Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ के अभिरामदास महाराज को

Share

प्रयागराज महाकुंभ में जगदगुरु द्वाराचार्य के पद पर किया गया प्रतिष्ठित
रायपुर,04 फरवरी 2025 (ए)। प्रयागराज महाकुंभ में दिगंबर अखाड़े द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध वेदांत ज्योतिषाचार्य संतश्री अभिरामदास महाराज को भावानंद पीठ गणमुक्तेश्वर के जगदगुरु द्वाराचार्य के पद पर प्रतिष्ठित किया गया।
छत्तीसगढ़ से बिहार तक फैला आध्यात्मिक प्रभाव
उल्लेखनीय है कि अभिराम दास सारे छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध कथा वाचक हैं, जिनके छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार के साथ अन्य प्रदेशों में भी शिष्य हैं। अभिरामदास महाराज ने लोगों को व्यसनमुक्त कराकर सद्मार्ग में लाकर उनके जीवन को परिवर्तित किया है।
संयम और साधना के प्रतीक
अभिराम दास महाराज केवल गंगा जल का ही पान करते हैं। लोगों को शास्त्रों की गूढ़ बातों को बताकर नियम और संयम में प्रवेश कराकर अध्यात्म की ओर प्रेरित किया है, जिससे उनका शिष्य परिवार पूरे प्रदेश में फैला हुआ है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …

Leave a Reply