Breaking News

बालोद@सो रहे बुजुर्ग को घसीट कर ले गया तेंदुआ

Share

हमले से बुजुर्ग की मौत, गांव में दहशत
बालोद,02 फ रवरी 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ के मगरलोड क्षेत्र के बेंद्राचूआ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 62 वर्षीय बुजुर्ग मनराखन ध्रुव पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब बुजुर्ग सड़क किनारे सो रहे थे, तभी तेंदुआ उन्हें उठाकर जंगल की ओर ले गया और मौत के घाट उतार दिया।
गांव में दहशत,वन विभाग और पुलिस मौके पर
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। मौके पर मगरलोड पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र का मामला
यह हादसा उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां पहले भी तेंदुए की हलचल देखी गई थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में डर है और लोग रात में बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। वन विभाग को इलाके में गश्त बढ़ाने की सलाह दी गई है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply