Breaking News

गरियाबंद@ आर्टिका कार से 50 पेटी शराब जब्त किया गया सप्लायर हुआ गिरफ्तार

Share

गरियाबंद,23 जनवरी 2025 (ए)।. छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले शराब की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में प्रशासन भी अवैध शराब परिवहन और अवैध शराब बिक्री को लेकर अलर्ट मोड पर है। अमलीपदर पुलिस ने बीती रात ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने बारीघाट सीमा पर आर्टिका वाहन को रोक कर तलाशी ली। पुलिस की जांच में पूरी वाहन अंग्रेजी शराब से भरी मिली। पुलिस ने वाहन में मौजूद 50 पेटी से 200.300 लीटर शराब बरामद कर जब्त करते हुए आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply