Breaking News

बलौदाबाजार@ स्कूल में 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

Share

2 की हालत गंभीर,मौके पर पहुंचे कलेक्टर
बलौदाबाजार,22 जनवरी 2025(ए)।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के खपराडीह शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में 40 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्कूल में पढ़ाई कर रहे कई बच्चों को अचानक चक्कर आना, उल्टी होना और बेहोश होने जैसी समस्याएं होने पर उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने पर निजी वाहनों से बच्चों को 30 से 35 सुहेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। शेष सभी विद्यार्थियों को गांव के ही सामुदायिक भवनों में अध्ययन के लिए शिफ्ट किया जा रहा है।


Share

Check Also

कांकेर/नारायणपुर@छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बिनागोंडा गांव में 45 साल बाद उत्साह से मनायी गई दिवाली

Share कांकेर/नारायणपुर,07 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के अबूझमाड़ अंचल से एक ऐसी तस्वीर …

Leave a Reply