Breaking News

रायपुर@राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ से 45 बच्चों का चयन

Share


विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग प्रतियोगिता में रायपुर से सौम्या दुबे हुई चयनित
रायपुर,01 जनवरी 2025 (ए)। 28वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 11एवं 12 जनवरी को नई दिल्ली के भारतमंडपम में आयोजित होने जा रहा है। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवाओं से संवाद करेंगे। युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ से 45 बच्चों का चयन किया गया है। यह चयन तीन स्तरों पर सम्पन्न हुआ और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित इन युवाओं को प्रधानमंत्री से संवाद करने का अवसर मिलेगा।राष्ट्रीय युवा महोत्सव की एंपावरिंग यूथ फॉर विकसित भारत’ प्रतियोगिता में केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियंत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट), रायपुर की बीटेक पांचवें सेमेस्टर की छात्रा सौम्या दुबे का भी चयन हुआ है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply