Breaking News

बलौदाबाजार@ रेप पीड़िता को रायपुर में गर्भपात कराने की मिली अनुमति

Share

बलौदाबाजार,11 दिसम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने बलात्कार पीडि़ता की गर्भपात की अनुमति दे दी है. अदालत ने बलौदाबाजार की 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता के 21 सप्ताह के गर्भ को समाप्त करने की याचिका को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय चिकित्सालय रायपुर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में नाबालिग का गर्भपात कराया जाए। कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए कहा कि भ्रूण को रोके रखने से पीडि़ता की शारीरिक और मानसिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ सकता है। न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी ने अपने आदेश में बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार पीडि़ता एनीमिया और सिकल सेल जैसी जटिल बीमारियों से ग्रसित है, जिससे गर्भपात के दौरान भी उसे जोखिम हो सकता है। अदालत ने अस्पताल की रिपोर्ट आने के बाद नाबालिग और उसके अभिभावक की सहमति से गर्भपात की अनुमति दी है. कोर्ट ने यह भी निर्देश दिए कि गर्भपात के बाद भ्रूण के ऊतक और रक्त के नमूने रखे जाएं, ताकि वे भविष्य में डीएनए टेस्ट के काम आ सकें।


Share

Check Also

सूरजपुर@जमीन विवाद में खून से लाल हुए रिश्ते, सूरजपुर में भतीजों पर चाचा की दिनदहाड़े हत्या का आरोप

Share न्यायालय से लौट रहे थे बरन राम,रास्ते में रोककर किया गया हमला-संवाददाता-सूरजपुर,18 जून 2026 …

Leave a Reply