रामानुजगंज 17 जनवरी 2022(घटती घटना) जिले में 01 दिसम्बर से अब तक 58 हजार 362 कोविड टेस्ट हुए हैं जिसमें से 415 लोग संक्रमित पाये गये हैं तथा 101 लोग उपचार उपरांत ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 313 संक्रमित मरीज है तथा संक्रमण दर 0.71 प्रतिशत है। जिले में कुल 313 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। संक्रमितों की पहचान के लिए चेकपोस्टों पर कोविड जांच की जा रही है, अभी तक 3 हजार 649 लोगों की जांच बार्डर पर की गई है। कोविड मरीजों के उपचार के लिए जिले में 1 हजार 140 बेड विभिन्न अस्पतालों में उपलब्ध हैं। वहीं संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का कार्य भी जारी है। जिले में 18 से अधिक उम्र के 96.39 प्रतिशत लोगों को पहला तथा 535 लोगों को बूस्टर डोज लग चुका है। साथ ही 15 से 18 वर्ष के 28 हजार 02 युवाओं को भी वैक्सीन लग चुका है।
Check Also
एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?
Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur