Breaking News

अंबिकापुर,@शहर के व्यक्ति से 20 लाख की धोखाधड़ी, किया था सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निवेश

Share

अंबिकापुर,01 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। शहर का एक युवक ने 20 लाख रुपए धोखाधड़ी का शिकार हो गया है। वह मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार संजय गोयल शहर के अग्रसेन वार्ड का रहने वाला है। इसका फेसबुक पेज पर ऋषि अग्रवाल नामक व्यक्ति मित्र है। जो कि लखनऊ का रहने वाला है। संजय गोयल ने मोबाइल से बातचीत के दौरान लोगों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने के लिए एक स्कूल खोलने की बात çऋषि अग्रवाल से की थी। उसने संजय को एक शोसल मीडिया प्लेटफार्म पर रुपए निवेश कर सपना पूरी करने की सलाह दी थी। सलाह मानकर संजय ने ऋषि अग्रवाल द्वारा दिए गए लिंक के माध्यम से प्लेटफार्म से जुड़ा था और उक्त प्लेटफार्म के कस्टमर सर्विस द्वारा दिए गए 5 खाता नंबर में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के मध्य कुल 11 लाख रुपए इनवेस्ट किया था। रुपए इनवेस्ट करने के बाद संजय ने उक्त प्लेटफार्म से 10 अक्टूबर को 47 हजार 500, 28 अक्टूबर को 93 हजार व 22 नवंबर को 42 हजार 500 रुपए अपने व स्टाफ के खाते में प्राप्त किया। इसके बाद 24 नवंबर को बैंक से मोबाइल पर मैसेज आया कि उक्त रकम को साइबर फ्रॉड में दर्ज कर लिया गया है और संजय व उसके स्टाफ के खाते को फ्रीज कर दिया गया है। वहीं इसके प्लेटफार्म आइडी को भी फ्रीज कर दिया गया है। जब उसे पता चला की मेरे साथ साइबर फ्रॉड हुआ है तो वह मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। संयज ने कुल 20 लाख रुपए के धोखधड़ी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply