Breaking News

बलरामपुर@बलरामपुर में 18 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार,आरोपी फरार

Share

बलरामपुर,01 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एक हैवानियत भरी घटना सामने आई है। जहां एक 18 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पीडि़ता की शिकायत के अनुसार, वह आरोपी के साथ लगभग तीन महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में थी। आरोपी ने युवती से शादी का झांसा देकर उसका लगातार शारीरिक शोषण किया।
जब युवती ने शादी की बात को लेकर आरोपी पर दबाव बनाया तो उसने शादी से इनकार कर दिया और युवती को घर से निकाल दिया। धोखे का शिकार हुई युवती ने इस घटना की जानकारी राजपुर थाने में दी। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोगों में आक्रोश है।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply