Breaking News

आरपीएफ ने एक महिला सहित चोरी के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Share

कोरबा 24 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। कोरबा रेल खंड के अंतर्गत गेवरा रोड में चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार , इसमें महिला के साथ एक अपचारी बालक भी शामिल था। आरोपियों के कब्जे से लगभग 50 हजार मूल्य का सामान जप्त किया गया । रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स कोरबा के द्वारा कार्रवाई करते हुए संपत्ति की चोरी करने के मामले में स्थानीय चोर गिरोह को कब्जे में लिया गया , इस मामले में महिला सुलोचना किशन और दिनेश के अलावा एक अपचारी बालक भी शामिल था, आरपीएफ प्रभारी कुंदन कुमार झा ने बताया कि सभी आरोपी कुचेरा क्षेत्र के रहने वाले हैं जिन्होंने रेलवे साइडिंग के अंतर्गत ऑग्ज़ीलियरी ट्रांसफार्मर मैं लगे ष्शश्चश्चद्गह्म्- की चोरी की थी इसी के साथ इस सामान को अजीत दास के पास बेचढ्ढ गया था। आरोपियों ने पूछताछ के अंतर्गत इस बात को भी स्वीकार किया कि उन्होंने 1 दिन पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया था. कुंदन कुमार झा ने बताया कि दोनों मामलों में चोरी कि गई कुछ सामान बरामद कर लि गई है.आरपीएफ के द्वारा आरोपियों के खिलाफ रेलवे प्रॉपर्टी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर ,आरोपियों को रेलवे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई.


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply