Breaking News

बलौदाबाजार@ देवेंद्र यादव की रिमांड 14 नवंबर तक बढ़ी

Share

बलौदाबाजार,11 नवम्बर 2024 (ए)। बलौदाबाजार हिंसा में गिरफ्तार भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड की अवधि 14 नवंबर तक बढ़ गई है। रिमांड की अवधि खत्म होने पर सोमवार को देवेंद्र यादव को कोर्ट में पेश किया गया था।
अभियोजन से मिली जानकारी के मुताबिक, जहां पुलिस ने चालान पेश करने के लिए और समय की मांग की। जिस पर उनके वकील अनादी शंकर मिश्रा ने आपत्ति दर्ज की।
लेकिन, पुलिस की मांग मानते हुए कोर्ट ने देवेंद्र यादव की रिमांड की अवधि 3 दिन और बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। बताया जाता है कि अब उन पर अभियोग पत्र पुलिस के द्वारा 14 नवंबर को पेश किया जाएगा।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply