अंबिकापुर, 04 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। चार अलग-अलग सडक हादसे में 5 युवकों की जान चली गई। मणिपुर थाना क्षेत्र के गा्रम भिट्ठीकला निवासी रविशंकर (25) पिता सहदेव 3 नवंबर की रात को बाइक से ग्राम गुमगरा करमा देखने जा रहा था। मेण्ड्राकला के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना सूरजपुर जिले के पकनी चौक के पास की है।
टमकी थाना रमकोला निवासी जिलोशन (27) बाइक से अपने घर लौट रहा था। पकनी चौक के पास अनियंत्रित होकर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। सूरजपुर अस्पताल से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रायगढ़ जिले के कापू निवासी गोपाल चक्रधारी पिता स्व. सुरेश चन्द्र (21) 3 नवंबर को अपने दोस्त अन्थ्रेश व अन्य लोगों के साथ अलग-अलग बाइक से मैनपाट घुमने गया था। वापस आने के क्रम में कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के रोपाखार मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में गोपाल व अंथ्रेश गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अन्य साथियों ने दोनों को इलाज के लिए कमलेश्वरपुर अस्पताल ले गए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने अंथ्रेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि गोपाल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। इनके मौत से परिजन सदमे में है। गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा स्थिति पेट्रोल पंप के पास कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक सवार सडक पर गिर गया। इसी क्रम में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राकेश राय पिता सुभाष राय उम्र 35 वर्ष सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रविन्द्रनगर का रहने वाला था। वह सोमवार की शाम करीब 4.30 बजे अंबिकापुर की ओर से बाइक से वापस घर जा रहा था। चठिरमा पेट्रोप पांप के पास पहुंचा ही था कि उक्त पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर सामने से जा रहे कार ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में राकेश सडक पर गिर गया। इसी क्रम में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक बीआर 24 जीसी 6989 ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाकारी दोनों वाहनों को जत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur