Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अंबिकापुर@हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर गंभीर रूप से किया जख्मी

Share


अंबिकापुर,30 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परीक्षेत्र स्थित कनकनगर गांव में दल से विछडकर पहुंचा एक हाथी ने एक ग्राीमण को कुचलकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वहीं इसका बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। गंभीर रूप से जख्मी ग्रामीण को इलाज के लिए प्रतापपुर अस्पताल से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।
प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कनकनगर निवासी नितेश पंडो (24) बुधवार की सुबह करीब 6 बजे सोकर उठा और घर से बाहर निकला तो उसका सामना एक हाथी से हो गया। अपने सामने हाथी को देखकर वह पीछे घर के अंदर भागने लगा, तभी हाथी ने उसे दौड़ाते हुए कुचल कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर हाथी वहां से भाग गया। इस दौरान हाथी ने नितेश के घर के बाहर खड़ी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इधर गंभीर रूप से जख्मी नितेश को इलाज क लिए परिजन प्रतापपुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतापपुर धरमपुर सर्किल में 9 हाथी कई दिनों से विचरण कर रहे हैं। मंगलवार को हाथी राजपुर वन परीक्षेत्र में चले गए थे। इसके बाद पुनः बुधवार वापस लौट आए हैं। इसी दल में से एक दंतैल हाथी विछडकर कनकनगर गांव में उत्पात मचा रहा है।


Share

Check Also

रायपुर@राज्य सरकार ने 4 IFS अफसरों के किए तबादले, जारी हुआ आदेश

Share रायपुर 10 जून, 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ …

Leave a Reply