Breaking News

अंबिकापुर@अज्ञात कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत

Share

अंबिकापुर,28 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। ग्राम खर्रा नहर के पास अज्ञात कार ने स्कूटी सवार को टक्क्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वह भाई के साथ वापस घर लौट रही थी। गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार अन्नपूर्णा सिंह पिता अरूनेन्द्र सिंह (30) दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटेया के रहने वाली थी। वह 27 अक्टूबर को ग्राम डिपाडीह बलरामपुर से स्कूटी से अपने भाई अंकुरेंद्र के साथ वापस घर जा रही थी। तभी खर्रा नहर के पास अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

रायपुर@राज्य सरकार ने 4 IFS अफसरों के किए तबादले, जारी हुआ आदेश

Share रायपुर 10 जून, 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ …

Leave a Reply