Breaking News

अंबिकापुर@सडक किनारे खड़े हाइवा से जा टकराए

Share


बाइक सवार तीन युवक,एक की मौत

अंबिकापुर,28 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। कल्याणपुर स्थित अखोरा मोड़ के पास रविवार की शाम को बाइक सवार तीन युवक सडक किनारे खड़े हाइवा से जाकर टकरा गए। दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल अंबिकापुर लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार वीरबल पोर्ते पिता महेश पोर्ते उम्र 20 वर्ष राजपुर थाना क्षेत्र के गा्रम अखोरा खुर्द का रहने वाला था। वह रविवार की शाम को अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से कल्याणपुर से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में अखोरा मोड़ के पास सडक किखरे खड़े हाइवा से बाइक जाकर टकरा गई। दुर्घटना में वीरबल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply