Breaking News

अंबिकापुर@सांसद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण,बीपी, शुगर की कराई जांच

Share

अंबिकापुर,28 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज रविवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर का औचक निरीक्षण किया। सांसद चिंतामणि ने इस दौरान पूरे स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य केंद्र में उपलध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अपना बीपी एवं शुगर जांच भी करवाई। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सकों एवं उनके ड्यूटी रोस्टर के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए आगामी दीपावली त्यौहार के मद्देनजर स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए जिससे किसी तरह की आपात स्थिति में त्वरित सहायता की जा सके। उन्होंने इस दौरान निर्देशित किया कि आम नागरिकों को शासन द्वारा प्रदत सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply