अंबिकापुर,17 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के केशगवां रेड नदी से अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को कार्रवाई की है। अवैध रेत परिवहन में लगे 4 टीपर वाहन को जत कर कार्रवाई की गई है।
वाहन चालक अभिषेक एक्का निवासी ठाकुरपुर थाना गांधीनगर द्वारा टीपर वाहन क्रमांक सीजी 15 ईडी 7734 से अवैध रेत परिहन किया जा रहा था। चालक ने टीम को बताया कि रेत को केशगवा से परिवहन कर रघुनाथपुर ले जाना और वाहन मालिक बृजेश गुप्ता निवासी रघुनाथपुर का होना बताया। वाहन क्रमांक सीजी 15 ईसी 3412 के चालक पन्नेलाल निवासी बोझा थाना प्रतापपुर द्वारा रेत परिवहन किया जा रहा था। वाहन नितेश गुप्ता निवासी रघुनाथपुर का होना बताया। वाहन क्रमांक सीजी 15 डीवी 3148 के चालक ग्राम सिंगीटाना थाना लखनपुर निवासी जगमोहन द्वारा रेत परिवान किया जा रहा था। वाहन दीपक अग्रवाल निवासी अंबिकापुर का होना बताया। इसी तरह वाहन क्रमांक सीजी 15 ईए 5747 के चालक कोलडीहा थाना गांधीनगर निवासी देवराज द्वारा रेत परिवाहन किया जा रहा था। वाहन मनोज कुशवाहा का होना बताया। संयुक्त टीम ने चारो वाहनों को जत कर वाहन मालिकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई में राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार दीप्ती जायसवाल, थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, प्रधान आरक्षक प्रवीणचंद तिवारी, आरक्षक दशरथ राजवाड़े, राकेश यादव शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur