Breaking News

अंबिकापुर@चक्रवाती तूफान का असर, जिले में देर शाम तक रूक-रूककर हुई बारिश

Share

अंबिकापुर,27 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। ओडि़शा में आए चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का असर सरगुजा में कई दिनों से देखा जा रहा है। वहीं रविवार को दिवाली से पूर्व बारिश ने घरों की साफ-सफाई के कार्यों में खलल डाल दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों तक मौसम साफ होने की उम्मीद नहीं है।
मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने बताया कि ओडि़शा में आए चक्रवाती तूफान का असर सरगुजा संभाग में देखा जा रहा है। कई दिनों से आसमान में बादल छाए रहने व तेज चल रही थी। इससे ठंड का एहसास हो रहा था। वहीं रविवार की दोपहर के बाद देर शाम तक रूक-रूक कर बारिश होती रही। बारिश के कारण ठंड में हल्की वृद्धि हुई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले एक-दो दिनों में मौसम साफ होने की उम्मीद नहीं है। जगह-जगह रूक-रूक कर बारिश व तेज हवा चल सकती है। हलांकि ओडि़शा में आए चक्रवाती तूफान अब कमजोर पड़ गया है।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply