बदले गए कई कलेक्टर,
आईएएस धर्मेश साहू को संचालक भू अभिलेख की çज़जम्मेदारी
कुलदीप शर्मा को कलेक्टर कोरिया बनाया गया
रायपुर ,13 जनवरी 2022 (ए)। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कई जिलों के कलेक्टर्स के साथ-साथ आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इस सबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक ऋतुराज रघुवंशी को कलेक्टर नारायणपुर, नीलेश क्षीरसागर को कलेक्टर महासमुंद, डोमन सिंह को कलेक्टर,बलौदाबाजार, नम्रता गांधी को गरियाबंद कलेक्टर, ऋचा प्रकाश चौधरी को कलेक्टर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कुलदीप शर्मा को कलेक्टर कोरिया बनाया गया है। वहीं टोपेश्वर वर्मा को सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग, महादेव कावरे को संभाग आयुक्त दुर्ग, श्याम लाल धावड़े को बस्तर संभाग आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही सुनील कुमार जैन को सचिव स्कूल शिक्षा, अनिल साहू को छग पर्यटन बोर्ड संचालक, धर्मेश कुमार साहू, संचालक भू अभिलेख, अभिजीत सिंह को प्रबंध संचालक स्मार्ट सिटी रायपुर बनाया गया है। वहीं विजय दया राम को आयुक्त ननि अंबिकापुर, रोक्तिमा यादव, सीईओ जिपं गरियाबंद, रोहित व्यास को सीईओ जिपं, बस्तर की जिम्मेदारी दी गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur