Breaking News

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही@पिकनिक स्पॉट में जीजा-साले की मौत

Share


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,20 अक्टूबर 2024 (ए)। एक हादसे में जीजा-साले की झरने में गिरकर मौत हो गई। दोनों अमरकंटक दर्शन के बाद ठाड़पथरा गांव स्थित माई का मड़वा पिकनिक स्पॉट में नहाने पहुंचे थे, जहां अचानक पैर फिसलने से दोनों झरने में गिर गए और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शव बरामद किए गए। ठाड़पथरा निवासी प्रकाश यादव (22) अपने साले बाल केशव यादव (20) के साथ नहाने गया था। उदयपुर (सरगुजा) के पिंडरखी गांव से केशव तीन दिन पहले अपनी बहन और जीजा के घर घूमने आया था। शनिवार को दोनों अमरकंटक दर्शन के लिए गए थे और वापस लौटते समय ठाड़पथरा के माई का मड़वा पिकनिक स्पॉट पर नहाने पहुंचे। नहाते समय दोनों का पैर फिसला और वे झरने के गहरे कुंड में जा गिरे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply