Breaking News

अंबिकापुर,@आर्केस्टा के वायरल वीडियो पर कार्यवाही,प्रधान आरक्षक निलंबित, सैनिक मूल कार्यालय वापस

Share


कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान कर्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं अनुशासनहीनता प्रदर्शित

अंबिकापुर,19 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। अंबिकापुर पुलिस की वर्दी में आर्केस्टा में नाच रही युवतियों का हाथ-बांह पकड़ने के मामले में वायरल वीडियो को सज्ञान लेते हुए एसपी सरगुजा ने कार्यवाही करते हुए प्रधान आरक्षक को निलंबित कर नगर सैनिक को मूल कार्यालय वापस भेज दिया है। जानकारी अनुसार उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मणगढ़ में 17 अक्टूबर को आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उक्त आयोजन में कानून व्यवस्था ड्यूटी में कर्तव्यस्त प्रधान आरक्षक 977 देवनारायण सिंह एवं नगर सैनिक 315 का आपत्तिजनक वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल द्वारा उपरोक्त प्रधान आरक्षक एवं नगर सैनिक के उपरोक्त कृत्य से कानून व्यवस्था ड्युटी के दौरान कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनुशासहीनता तथा छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत कदाचार का होना पाया गया है।
छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत प्रधान आरक्षक क्रमांक 977 देवनारायण सिंह थाना उदयपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, निलंबन अवधि में निलंबित प्रधान आरक्षक 977 देवनारायण सिंह थाना उदयपुर का मुख्यालय रक्षित केन्द्र, अंबिकापुर रहेगा, निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार गुजारा भत्ता देय होगा। नगर सैनिक क्रमांक 315 नीरज साहू को तत्काल प्रभाव से मूलतः सेनानी, नगर सेना कार्यालय अंबिकापुर वापस किया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply