Breaking News

अंबिकापुर@युंका लॉक अध्यक्ष पर लगा अपहरण कर मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Share


अंबिकापुर,19 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। नगर के गांधी चौक में लगे बधाई के फ्लैक्स बैनर को निकाल दूसरा बैनर लगा दिए जाने से उभरे विवाद पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। नमनाकला मौलवी बांध निवासी दो भाईयों को कार में जबरन बैठा अपहरण कर फॉरेस्ट ग्राउण्ड में जमकर मारपीट किए जाने का आरोप युंका लॉक अध्यक्ष सहित अन्य पर लगा है। पुलिस ने मामले में धारा 115(2), 296, 3(5), 324(4), 351 (2) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज किया है।
जानकारी अनुसार शहर के नमनाकला मौलवी बांध निवासी अंकित तिवारी 17 अक्टूबर की देर रात करीब साढ़े 12 बजे अपने दोस्त के जन्मदिन पर गांधी चौक में शुभकामनाओं का फ्लैक्स बैनर लगाने पहुंचा था। जहां पहले से युंका लॉक अध्यक्ष शुभम जायसवाल का फ्लैक्स लगा था, जिसे अंकित तिवारी ने हटा कर अपने मित्र के जन्मदिन का पोस्टर लगा दिया था। सुबह जब शुभम जायसवाल को इसकी जानकारी लगी तो वह अपने साथी अनिकेत गुप्ता व अन्य युवक के साथ अंकित तिवारी और उसके भाई अमित तिवारी के साथ मारपीट करते हुए उनकी कार में तोड़फोड़ करने लगा। इसके बाद कार क्रमांक सीजी 15 ष्ठङ्ग 9539 में दोनों भाईयों को बैठाकर फॉरेस्ट ग्राउण्ड ले आया और वहां उनकी जमकर पिटाई कर दी। दोनों भाइयों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply