Breaking News

अंबिकापुर,@बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार युवती का लूटा मोबाइल, फिर धक्का देकर गिराया

Share


अंबिकापुर,18 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। बाइक सवार दो बदमाशों ने शहर के रसुलपुर स्थित एक जीम के पास गुरुवार की शाम करीब 7 बजे स्कूटी सवार के हाथ से मोबाइल लेटकर फरार हो गए। पीछा कर रही युवती को बदमाशों ने धक्का देकर स्कूटी से गिरा दिया। इससे युवती चोटें भी आई है। वहीं पीडि़ता के चाचा ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ धारा 115(2), 3(5) व 304 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नेहाल खान कोतवाली थाना क्षेत्र के रसुलपुर का रहने वाला है। इसकी भतीजी वरीशा परवीन गुरुवार की शाम को नारियल पानी पीने स्कूटी से प्रतिक्षा बस स्टैंड की ओर गई थी। वहां से शाम 6.55 बजे वापस लौट रही थी। रसुलपुर स्थित एक जीम के पास जैसे ही पहुंची थी कि पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और युवती के मोबाइल लूटकर भागने लगे। इस दौरान युवती अपनी स्कूटी से बदमाशों को पीछा कर रही थी। तभी लकड़ी मिल के पास बदमाशों ने युवती को धक्का देकर स्कूटी से गिरा दिया। इससे युवती जख्मी हो गई है। वह घर जाकर घटना की जानकारी परिजन को दी। पीडि़ता के चाचा नेहाल खान ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply