Breaking News

अनूपपुर@प्रतिबंध क्षेत्र है पवित्र नगरी,लेकिन खुलेआम हो रही शराब की तस्करी

Share


-बागी कलम-
अनूपपुर,17 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)।
जिले में शराब तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं की आरोपियों में पुलिस का ज़रा भी खौफ नहीं रहा। शायद यही वजह है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में भी धड़ल्ले से इसकी बिक्री हो रही है। तस्कर बेखौफ होकर कहीं पर घर को दुकान बनाकर शराब बेच रहे हैं तो कहीं ऑटो में पूरी दुकान लिए घूम रहे हैं। इसी से जुड़ी दो बड़ी कार्रवाई हुई इस बात की गवाही दे रही हैं। जिले की पवित्र नगरी अमरकंटक में जहां 210 लीटर अवैध शराब जत कर कुल साढ़े चार लाख रुपए का माल बरामद किया है और इस मामले में कुल 3 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, अमरकंटक पुलिस को मुखबिर से ऑटो में शराब तस्करी होने की सूचना मिली थी। जिस पर घेराबंदी करते हुए पोडकी गांव में ऑटों रिक्शा को रोककर जांच की। इस दौरान 63 लीटर अंग्रेजी और देशी शराब जत करते हुए दो आरोपी सुपेत सिंह और परमेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस शराब की अनुमानित कीमत 33 हजार 890 रूपए है। वहीं दूसरे प्रकरण में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पोंडकी निवासी रवि बंजारा के घर पर दबिश दी जहाँ पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में अवैध तरीके से शराब की बिक्री कर रहा है। जिसके बाद उसके घर पर छापा मारी की गई। इस दौरान आरोपी के कमरे से 147 लीटर अंग्रेजी और देशी शराब बरामद हुई है जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 21 हजार रु है। इस प्रकार अमरकंटक पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ दो अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कजे से 210 लीटर अंग्रेजी और देशी शराब जत किया गया है। वहीं ऑटो और फ्रिज को जत करते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम 1915 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Share

Check Also

रायपुर@राज्य सरकार ने 4 IFS अफसरों के किए तबादले, जारी हुआ आदेश

Share रायपुर 10 जून, 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ …

Leave a Reply