Breaking News

रायपुर@ आबकारी विभाग में तबादले

Share

रायपुर,10 अक्टूबर2024 (ए)। राजधानी में ओवर रेटिंग और मिलावटी शराब की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच आबकारी विभाग ने राजधानी में पदस्थ आबकारी उपायुक्त विकास कुमार गोस्वामी को हटा दिया है। उनकी जगह अब रामकृष्ण मिश्रा को रायपुर का मुख्य उपायुक्त आबकारी नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही आबकारी विभाग ने बड़े पैमाने पर तबादला किया है। आबकारी विभाग के इस ट्रांसफर लिस्ट में 34 उपायुक्त, सहायक आयुक्त आबकारी और जिला आबकारी अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिसमें 16 उपायुक्त और सहायक आयुक्त आबकारी के अलावा 13 जिला आबकारी अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply