अंबिकापुर,09 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। शहर के एमजी रोड में चलती हुई स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी सवार किसी तरह किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते स्कूटी में आग इस तरह फैला की वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के अजबनगर निवासी एक युवक स्कूटी से अंबिकापुर शहर की ओर जा रहा था। दोपहर में एमजी रोड में अचालक चलती हुई स्कूटी में आग लग गई। युवक ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए वह तत्काल कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग पूरी तरह फैल गई। लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम को पहुंचने से पहले स्कूटी जलकर खाक हो गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur