अंबिकापुर,09 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत बिजोरा नाला में छुही खदान धसने से दबकर दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि अन्य ग्रामीण बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों का शव बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पीएम पश्चात शवों को उनके परिजन को सौंप दिया है।
जानकारी अनुसार सरगुजा जिले के लखनपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करई अंतर्गत जमदरा निवासी हीरामन यादव एवं शिवा यादव अन्य साथियों के साथ सुबह 6 बजे गांव से एक किलोमीटर दूर छुई खदान में छुई मिट्टी निकालने पहुंचे थे। छुई मिट्टी निकालने के लिए दोनों मिट्टी के टीले के नीचे सुरंगनुमा खदान के अंदर घुसे थे। वे खदान से छुई मिट्टी खोद रहे थे, उसी दौरान उपर का टीला उपके उपर गिर गया एवं दोनों मिट्टी के बड़े ढेर में दब गए। छुई खदान में मलबे में दबे दोनों ग्रामीणों का शव वहां मौजूद गांव वालों ने फावड़े से मिट्टी के ढेर को हटाकर बाहर निकाला। फिर इसकी सूचना कुन्नी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पीएम के लिए लखनपुर अस्पताल भिजवाया। दोपहर को पीएम पश्चात शव उनके परिजन को सौंप दिया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur