Breaking News

अंबिकापुर@शैलेंद्र प्रताप सिंह को झारखंड के सिल्ली विधानसभा का समन्वयक की दी गई जानकारी

Share

अंबिकापुर,08 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह पर एआईसीसी ने भरोसा जताते हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में सिल्ली विधानसभा का समन्वयक बना है। ज्ञात हो की रांची लोकसभा का प्रभारी एआईसीसी सचिव रायपुर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को बनाया गया और छाीसगढ को यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले भी शैलेंद्र प्रताप सिंह को एनएसयूआई युवा कांग्रेस पीसीसी में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही में लोकसभा चुनाव में भी हिमाचल प्रदेश के शिमला रोहड़ू विधानसभा का प्रभारी बनाया गया था। एआईसीसी के द्वारा इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा एआईसीसी के शीर्ष नेतृत्व, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, एआईसीसी सचिव पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का आभार व्यक्त करते हुए अपने जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने हेतु तत्पर रहने कि बात कही है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply