Breaking News

अंबिकापुर,@कार की ठोकर से स्कूटी सवार घायल

Share

अंबिकापुर,08 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। कार की ठोकर से स्कूटी सवार घायल हो गया। आईजी बंगला में कुक का काम करने वाले धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमीरा निवासी बाबूनाथ मिंज ने पुलिस को बताया है कि वह वर्तमान में पुलिस लाइन में रहकर आईजी बंगला में कुक का काम करता है। 6 अक्टूबर की शाम को करीब 8.20 बजे वह अपने सोल्ड स्कूटी से गुदरी बाजार से पुलिस लाइन की ओर जा रहा था। मल्टीपरपज स्कूल के पास पुलिस लाइन तरफ से आ रहे कार क्रमांक सीजी 15 सीएस 6332 के चालक ने तेज रफ्तार में लापरवाही पूर्वक कार को चलाते हुए स्कूटी में ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। दुर्घटना में स्कूटी सवार के दाहिने पैर में चोट आई है। रिपोर्ट पर पुलिस ने कार सवार के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply