Breaking News

अंबिकापुर@गणतंत्र दिवस समारोह 2019 में लगे टेंट का आज तक नहीं हुआ भुगतान,जनदर्शन में शिकायत

Share


अंबिकापुर,08 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। गणतंत्र दिवस समारोह 2019 में लगे टेंट का भुगातन नहीं किया गया है। टेंट संचालक अधिकारियों के दफ्तार का चक्कर काट रहा है। परेशान संचालक ने मामले की मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 में कलेक्टर द्वारा जल संसाधन,ग्रामीण यांत्रिकी विभाग एवं पीएमजीएसवाई विभाग को मिलकर संयुक्त रूप से गणतंत्र दिवस समारोह के लिए टेंट लगाने के लिए निर्देश दिया था जिसपर तीनों विभागों के अधिकारियों ने आपसी सामंजस्य के आधार पर इस संबंध में जल संसाधन विभाग से निविदा जारी की गई थी। जिसे न्यूनतम दर पर भरने के कारण संतोषी टेंट हाउस एंड केटर्स को कार्य प्रदान किया गया था। संतोषी टेंट हाउस के संचालक संतोष कुमार ने बताया कि उनके द्वारा कार्य पूर्ण कर जब भूगतान के लिए बिल जल संसाधन विभाग में लगाया गया तो विभाग द्वारा उक्त बिल को आरईएस विभाग भिजवा दिया गया जहां से बिल पीएमजीएसवाई को दे दिया गया। तीनों जगहों ने उक्त बिल का भुगतान नहीं हुआ। समय के साथ-साथ अधिकारियों के तबादले हो गए और संतोषी टेंट हाउस के करीब 24 लाख के बिल का भुगतान करने में अधिकारियों ने कोई रूचि नहीं दिखाई। पांच साल से अपने बकाया बिल की राशि का भुगतान नहीं होने पर अंततः परेशान टेंट हाउस संचालक ने आज जनदर्शन में कलेक्टर को आवेदन देकर बकाया राशि का भुगतान कराने का निवेदन किया है।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply