अंबिकापुर,06 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा सेवा समिति, नागरिक समिति तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विजयादशमी महोत्सव के मानस गान प्रतियोगिता में इस बार मानस मंडलियों के बीच ज़बर्दस्त उत्साह है। रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर सभा भवन में आयोजित मानस गान व पाठन प्रतियोगिता में सत्य सनातन संस्कृति की अद्भुत छटा देखने को मिली। विजयादशमी महोत्सव कार्यक्रम के प्रथम दिन महिला मानस मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। सरगुजा सेवा समिति के महासचिव संजय अग्रवाल ने कार्यक्रम के सबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार पिछली बार की अपेक्षा दोगुनी लगभग 50 मानस मंडली टीमों ने हिस्सा लिया है जिसके कारण देर रात तक प्रतियोगिता चलने की संभावना है। सोमवार को पुरुष मानस मंडली टीमों का प्रदर्शन होगा उसके पश्चात स्थानीय लोक नृत्य की प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। रविवार को भाग लेने वाली महिला मानस मंडलियों में राधाकृष्ण बालिका मंडली, जय मां शारदा महिला मंडली, सरस्वती महिला मानस मंडली, कौशलेंद्र महिला मानस मंडली, मां संतोषी उपासना मानस मंडली, ज्योति महिला मानस मंडली, मां बागेश्वरी महिला मानस मंडली, मां दशपोरी महिला मानस मंडली, प्रज्ञा महिला मानस मंडली तथा जय मां लक्ष्मी महिला मानस मंडली सहित कई टीमों ने अपनी विशेष तैयारियां की है। मानस गान प्रतियोगिता अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सरगुजा सेवा समिति की अध्यक्ष रजनी त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, नागरिक समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, पूर्व सभापति शफी अहमद, अखिलेश सोनी, भारत सिंह सिसोदिया, कमलभान सिंह, करताराम गुप्ता, आलोक दुबे, विद्यानंद मिश्रा, मधु चौदाहा, संजय अग्रवाल ,प्रयाग राज साहू , राजेश कश्यप , महेंद्र अग्रवाल , मंजूषा भगत, मनोज सोनी, वीर सोनी , मयंक जायसवाल , अनुराग शुक्ला , अविनाश मंडल , आभाष राज , अमन गुप्ता , दीपक अग्रवाल, नीरज अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur