Breaking News

अंबिकापुर,@ग्राउंड सफाई नहीं करने पर प्रोफेसर छात्रों को दे रहे गाली,वीडियो वायरल

Share


पीजी कॉलेज के प्रोफेसर द्वारा गाली गलौज करने से छात्रों में आक्रोश
अंबिकापुर,30 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। पीजी कॉलेज के प्रोफेसर का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें पीजी कॉलेज के प्रोफेसर अपनी मर्यादा को तार-तार करते दिखाई दे रहे है। वीडिया में छात्रों के साथ गाली गलौज करते दिखई दे रहे हैं। इसे लेकर छात्रों के बीच आक्रोश है। छात्रों ने मामले की शिकायत गांधीनगर थाना में भी की है।
पीजी कॉलेज में दो दिवसीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट चल रहा है। जिसके लिए प्रोफेसर ने रविवार को छात्रों को ग्राउंड की साफ-सफाई करने के लिए बुलाया था। छात्रों के ग्राउंड लेट पहुंचने के कारण प्रोफेसर संदीप लकड़ा का बीपी हाई हो गया। जिसके बाद छात्रों के साथ जमकर गाली-गलौज करने लगे। प्रोफेसर के गाली गलौज के बाद से छात्र काफी आक्रोशित हंै और गाली गलौज करने वाले प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ छात्रों को गाली-गलौज करने वाले प्रोफेसर मामले में अलग ही सफाई दे रहे हैं। छात्र नेता का कहना है कि कॉलेज शिक्षा का मंदिर है, कॉलेज में प्रोफेसर छात्रों को अच्छे संस्कार देते है लेकिन प्रोफेसर संदीप लकड़ा का अभद्र व्यवहार अशोभनीय है। कार्रवाई होनी चाहिए।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply