Breaking News

अंबिकापुर@मोबाइल दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, दो स्थान से बाइक भी किया था पार

Share


अंबिकापुर,30 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। दरिमा पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आररोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल दुकान सहित दो अलग-अलग स्थान से बाइक चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार पंकज गुप्ता निवासी ग्राम पर्री थाना दरिमा का रहने वाला है। इसका सलका पतराटोली में मोबाइल दुकान है। वह प्रति दिन की भांति 27 अगस्त की शाम को दुकान बंद कर घर चला गया था। दूसरे दिन दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान के काउंटर में रखे 15 हजार रुपए नकदी सहित प्रिंटर मशीन,जीयो फोन, 5 नग चाईना फोन की पेड फोन 3 नग, लूटूथ स्पीकर 5 नग, लूटूथ हेडफोन 2 नग नहीं था। वह मामले की रिपोर्ट दरिमा थाना में दर्ज कराई थी और चोरी की आशांका सर्वजीत राजवाड़े पर की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने सर्वजीत उर्फ बाडुल राजवाड़े उम्र 18 वर्ष निवासी चिलबिल थाना लखनपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल दुकान में चोरी करने की बात स्वीकार की। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आर्केस्टा देखकर लौटने के क्रम में की थी चोरी
आरोपी सर्वजीत ने पुलिस को बताया कि घटना दिवस अपने साथी के साथ सलका पतराटोली आर्केस्ट्रा देखने गया था। रात को वापस लौटने के दौरान दोनों मोबाइल दुकान में चोरी की थी। वहीं 28 अगस्त को सलका पतराटोली निवसी राजकुमार कंवर की बइक उसके घर के बाहर से चोरी करने इसके अलावा अंबिकापुर घड़ी चौक के पास से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी सर्वजीत के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply