Breaking News

अब ऑटो चालकों को अधिक किराया वसूलने पर ऑटो की परमिट होगी निरस्त

Share

राजा मुखर्जी-
कोरबा 23 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर यातायात पुलिस ने टीपी नगर स्थित कार्यालय में जिले के ऑटो चालकों की बैठक ली। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक यातायात शिव चरण सिंह परिहार ने सभी ऑटो चालकों से कहा कि वे निर्धारित यूनिफार्म और वाहन के सभी दस्तावेज जैसे परमिट, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ऑटो का संचालन करें। शिव चरण सिंह परिहार ने कहा कि कुछ ऑटो चालको की शिकायत मिली है कि वे सवारियों से निर्धारित राशि से ज्यादा किराया वसूल कर रहे हैं, उन्हें ऐसा न करने की हिदायत दी गई। भविष्य में किसी आटो चालकों की शिकायत मिलने पर परमिट निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी। रेलवे स्टेशन पर ऑटो संघ के पदाधिकारी को किराया सूची चस्पा करने को कहा गया। बैठक में निरीक्षक हरीश टंडेकर,यातायात सूबेदार भुनेश्वर कश्यप, ऑटो संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply