Breaking News

सूरजपुर,@अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 01 अक्टूबर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जिले में होगा आगमन

Share


महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कार्यक्रम स्थल में तैयारियों का किया अवलोकन
सूरजपुर,29 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। 1 अक्टूबर को स्टेडियम ग्राउंड सूरजपुर में संभाग स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का भव्य आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगें। इसके साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंप गए हैं। इसके साथ ही कार्यस्थल में युध्दस्तर पर कार्यक्रम दिवस के लिए तैयारी की जा रही हैं। तैयारियों का जायजा लेने कार्यक्रम स्थल पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी पहुँची थीं। जहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया और सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।इस अवसर पर बाबूलाल अग्रवाल , मुरली मनोहर सोनी , राजेश महलवाला , संदीप अग्रवाल , अजय अग्रवाल, अरविंद मिश्रा, शिवशंकर साहू, कृष्ण कुमार अग्रवाल , मनी बग्गा , संस्कार अग्रवाल, संदीप जायसवाल , रंजन सोनी तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर@राज्य सरकार ने 4 IFS अफसरों के किए तबादले, जारी हुआ आदेश

Share रायपुर 10 जून, 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ …

Leave a Reply