Breaking News

अंबिकापुर@भागवत कथा सुनने आईं 5 महिलाओं के गले से मंगलसूत्र व चेन की चोरी

Share


अंबिकापुर,28 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर के वार्ड क्रमांक 6 स्थित स्वयं-भू शिव मंदिर के प्रांगण में 25 सितंबर से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्थानीय सहित दूर-दराज के महिला-पुरुष शामिल हो रहे हैं। यहां पंडित विवेक जी महाराज द्वारा हर दिन दोपहर 3.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक कथा वाचन किया जाता है। 27 सितंबर को भी काफी संख्या में महिला-पुरुष भागवत कथा में शामिल हुए थे। कथा खत्म होने के बाद अचानक महिलाओं के बीच हडकंप मच गया। कथा सुनने आईं 5 महिलाओं के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र गायब थे। गले से चेन व मंगलसूत्र गायब होने से एक महिला कथा स्थल पर ही बेहोश हो गई थी। भागवत कथा में महिलाओं के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र चोरी होने की खबर मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। उन्होंने महिलाओं से बातचीत की और कथा स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। गौरतलब है कि चोर व स्नेचर्स मंदिरों,भागवत कथा स्थलों पर आईं महिलाओं को अक्सर निशाना बनाते हैं। जिन महिलाओं के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र की चोरी हुई है, उनमें लखनपुर निवासी निर्मला वर्मा पति स्व. अनिल वर्मा, झिनपुरीपारा निवासी खुशबू साहू पति बृजेश साहू,जूना लखनपुर निवासी किरण अग्रवाल पति राकेश अग्रवाल, प्रेमनगर निवासी परमेश्वरी साहू पति रमाशंकर साहू व जूना लखनपुर निवासी संतोष देवी अग्रवाल पति दिनेश अग्रवाल शामिल हैं।


Share

Check Also

रायपुर@राज्य सरकार ने 4 IFS अफसरों के किए तबादले, जारी हुआ आदेश

Share रायपुर 10 जून, 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ …

Leave a Reply