Breaking News

अंबिकापुर@सरगुजा पुलिस व न्यू स्पोटिंग क्लब ने जीते मैच

Share


अंबिकापुर,27 सितम्बर 2024(घटती-घटना)।गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच सरगुजा पुलिस विरुद्ध जीएमसी स्ट्राइकर अंबिकापुर के मध्य खेला गया। जिसमें सरगुजा पुलिस की टीम ने 3-0 से मैच को जीत लिया। सरगुजा पुलिस के तरफ से घनश्याम,जागेश्वर बघेल, गोपाल ने एक-एक गोल टीम के लिए किया। दूसरा मैच न्यू स्पोर्टिंग क्लब दुग्गा विरुद्ध फुटबॉल क्लब भिलाई खुर्द के मध्य खेला गया। खेल के प्रथम हाफ में दुग्गा की टीम ने अच्छे तालमेल के साथ खेलते हुए कामेश्वर ने पहला गोल तथा पीयूष ने अपनी टीम के लिए तीसरा गोल कर 3-0 से बढ़त बना ली। मैच के दूसरे हाफ में भिलाई खुर्द की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम के तरफ से दो गोल लगातार कर खेल के रोमांच को बढ़ा दिया। मैच की समाप्ति तक भिलाई खुर्द की टीम दो गोल ही कर सकी। इस तरह न्यू स्पोर्टिंग क्लब दुग्गा ने मैच को 3-2 से जीत लिया। निर्णायक के रूप में रवि तिर्की, दिनेश तिर्की, आयुष, पीयूष, राहुल, अखिलानंद बाल साय, प्रकाश थे। शनिवार को भी दो मैच खेला जाएगा। प्रथम मैच सेंट जॉन स्कूल नवापारा विरुद्ध जेएफसी कुन्नी व दूसरा मैच सूरज क्लब ताल पारा विरुद्ध महामाया क्लब कपसरा के मध्य खेला जाएगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …

Leave a Reply