Breaking News

रायपुर@ डी.एड अभ्यर्थियों ने की प्राइमरी स्कूलों में नियुक्ति देने की मांग

Share

रायपुर,23 सितम्बर 2024(ए)। छत्तीसगढ़ में बी.एड और डी.एड के अभ्यर्थियों के बीच का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। इस मामले में आज डी.एड अभ्यर्थियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए सरकार से कोर्ट के आदेश का पालन करने, बी.एड शिक्षकों को हटाकर डी.एड धारकों को नियुक्ति देने की मांग की है
दरअसल,2023 में कांग्रेस सरकार के दौरान डी.एड के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई थी। लेकिन उसी दौरान बी.एड और डी.एड, दोनों अभ्यर्थियों की नियुक्ति कर दी गई। यह फैसला डी.एड अभ्यर्थियों को अस्वीकार्य लगा जिसके चलते उन्होंने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply