Breaking News

रायपुर@ राधिका खेड़ा ने कांग्रेस विधायक पर लगाया महादेव ऐप का सरगना होने का आरोप

Share

रायपुर,23 सितम्बर 2024 (ए)। बीजेपी की नेत्री राधिका खेड़ा ने एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा करते हुए कांग्रेस के एक विधायक को महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप का सरगना बताया है। खेड़ा ने कहा, मैं ताज रहूँ या शेरेटन रहूँ या गेस्ट हाउस, अपना बिल में स्वयं देती हूँ। मैंने कभी भी कांग्रेस पार्टी से अपने होटल का बिल नहीं दिलवाया। वैसे बता दूँ, शेलजा जी मैरियट में रहती थीं, और बिल महादेव ऐप का सरग़ना, कांग्रेस पार्टी का विधायक भरता था! महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप का मामला तब चर्चा में आया जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक जांच के दौरान खुलासा किया कि छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूएई में स्थित ऐप प्रमोटरों से कथित तौर पर 508 करोड़ रुपये प्राप्त किए थे। ईडी के मुताबिक, एक ‘कैश कूरियर’ के ईमेल स्टेटमेंट में यह दावा किया गया कि इस अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े लेन-देन में बड़े राजनीतिक नाम शामिल हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply