Breaking News

रायपुर@ 68 मूल्यांकनकर्ताओं पर गिरी गाज

Share

रायपुर,22 सितम्बर 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन में लापरवाही बरतने वाले 68 शिक्षकों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इनमें से 61 शिक्षकों को तीन साल के लिए और 7 शिक्षकों को पांच साल के लिए मंडल के कार्यों से वंचित किया गया है। इस फैसले का असर उनके वार्षिक वेतन वृद्धि (एनुअल इन्क्रीमेंट) पर भी पड़ेगा।
मंडल ने यह कदम तब उठाया जब प्रदेश भर के लगभग 10,000 छात्रों ने पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया। पुनर्मूल्यांकन के दौरान यह पाया गया कि कई छात्रों के अंकों में 20 से लेकर 50 अंक तक की बढ़ोत्तरी हुई, विशेष रूप से हिंदी विषय में।
माशिमं ने 20 अंक से अधिक की वृद्धि को गंभीर लापरवाही मानते हुए मूल्यांकनकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply