Breaking News

धमतरी,@ नकली नोट थमाकर ठगी,हैरत में पड़ा व्यापारी

Share

धमतरी,21 सितम्बर 2024 (ए)। जिले के फरसगांव में किराना दुकान संचालक को एक अज्ञात बदमाश ने 2500 रूपये का चूना लगा दिया। आरोपी ने दुकान संचालक को 500-500 रूपये का खुल्ला देने की बात कही और फिर उसे नकली नोट थामकर मौके से फरार हो गया। इस घटना का एक वीडियो वायरल है जिसमें पीडि़त दुकान संचालक अपनी आपबीती बताते हुए नजर आ रहा है। मामला सिहावा थाना इलाके का है। पीçड़त दुकान संचालक का नाम दयाराम मरकाम है। पीçड़त ने बताया कि आज सुबह एक अनजान व्यक्ति दुकान पर आया और मजदूरों को पैसे देने के बहाने पहले ₹3000 का खुल्ला मांगने लगा। मना करने पर उसने ₹2500 का खुल्ला मांगा। खुल्ला देने के बाद वह पैसे लौटाने में हिचकिचा रहा था। दोबारा कहने पर जब उसने पर्स से पैसे निकाले, तो वह नोटों को छांटने का नाटक करने लगा। आखिर में उसने शर्ट की ऊपरी जेब से पैसे निकालकर उसे दिए और तुरंत मौके से चलता बना।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply