Breaking News

रायपुर@ राजस्व मंत्री पर पैसे लेकर ट्रांसफर करने का आरोप लगाने वाला तहसीलदार हुआ सस्पेंड

Share

रायपुर,20 सितंबर 2024 (ए)। राजस्व मंत्री पर पैसे लेकर ट्रांसफर करने का आरोप लगाने वाले सिमगा के तहसीलदार नीलमणि दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है। राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया।सिमगा के तहसीलदार नीलमणि दुबे ने तहसीलदार संघ के अध्यक्ष को राजस्व मंत्री के खिलाफ सार्वजनिक रूप से मीडिया में बयान दिया था। जिसमें उन्होंने मंत्री पर ट्रांसफर पोस्टिंग में पैसे लेने का आरोप लगाया था।आदेश में कहा गया है कि तहसीलदार का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा अधिनियम का उल्लंघन है। इस कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है। çफ़लहाल निलंबन अवधि में तहसीलदार को मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply