Breaking News

अंबिकापुर@सूने मकान का ताला तोडकर 4 लाख का जेवरात सहित 50 हजार नकदी पार

Share


अंबिकापुर,20 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया है। चोरों ने घर का ताला तोडकर अलमारी में रखे लगभग 4 लाख रुपए का जेवरात सहित 50 हजार रुपए नकदी पार कर दिए हैं। मकान मालिक अपने परिजन के अस्पताल में भर्ती होने के कारण घर पर नहीं थे। दूसरे दिन घर वापस लौटने पर चोरी की घटना के बारे में पता चला। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार मनोज कुशवाहा गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर स्थित अटल आवास के पास का रहने वाला है। घर में उनका परिवार रहता है। इसके दो भाई बाहर नौकरी करते हैं। कुछ दिन पूर्व मनोज कुशवाहा के बड़े भाई यहां पहुंचे थे। मंगलवार को वे सडक दुर्घटना में घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके देख रेख के लिए पूरा परिवार घर बंद कर अस्पताल में ही था। बुधवार को ऑपरेशन के बाद गुरुवार परिजन घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा था और अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। परिजन ने सामान का मिलान किया तो पता चला की मनोज कुशवाहा के कमरे से अलमारी में रखे लगभग 4 लाख रुपए का सोने चांदी का जेवरा व 50 हजार रुपए नकदी नहीं थे। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और आगे की विवेचना शुरू कर दी है।
डीबीआर सुरक्षित, मॉनिटर ले गए साथ
मनोज कुशवाहा ने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखा है। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी का मॉनिटर अपने साथ ले गए हैं। जबकि सीसीटीवी कैमरा व डीबीआर सुरक्षित है। पुलिस अब चोरों तक पहुंचने के लिए डीबीआर खंगाल रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply