Breaking News

अंबिकापुर@मेडिकल कॉलेज अस्पताल से नवजात को लेकर फरार

Share


महिला बंदी झारखंड से गिरफ्तार,प्रहरी को दिया था चकमा
अंबिकापुर,19 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। महिला प्रहरी को चकमा देकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से अपने नवजात बच्चे को लेकर फरार महिला बंदी को 9 दिन बाद पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार (श्वह्यष्ड्डश्चद्गस्र द्घद्गद्वड्डद्यद्ग श्चह्म्द्बह्यशठ्ठद्गह्म् ड्डह्म्ह्म्द्गह्यह्ल) किया है। महिला एनडीपीएस एक्ट के मामले में सेंट्रल जेल अंबिकापुर में बंद थी। प्रसव पीड़ा होने पर उसे अगस्त माह में भर्ती कराया गया था। उसने यहां बच्चे को जन्म दिया था। 9 सितंबर को पुलिस ने एसएनसीयू में भर्ती बच्चे को उसे सौंपा था। इसी दौरान वह बच्चे को लेकर फरार हो गई थी।
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आरागाही निवासी 23 वर्षीय महिला पूजा गुप्ता पति सुनील धर गुप्ता को फरवरी माह में एनडीपीएस के एक मामले में गिरफ्तार (श्वह्यष्ड्डश्चद्गस्र द्घद्गद्वड्डद्यद्ग श्चह्म्द्बह्यशठ्ठद्गह्म् ड्डह्म्ह्म्द्गह्यह्ल) किया गया था। इस दौरान वह गर्भवती थी। महिला की देखभाल के हिसाब से उसे रामानुजगंज जेल से शिफ्ट अंबिकापुर सेंट्रल जेल में रखा गया था।
इसी बीच अगस्त माह में प्रसव पीड़ा होने पर सेंट्रल जेल प्रबंधन द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमसीएच में भर्ती कराया गया था। यहां उसने प्री-मेच्योर बच्चे को जन्म दिया था। ऐसे में बच्चे को एसएनसीयू में रखकर इलाज किया जा रहा था।
बच्चे को लेकर हो गई थी फरार
बच्चे की हालत में जब सुधार हुआ तो उसे 9 सितंबर को मां के सुपुर्द कया गया। उसी रात करीब 2 बजे वह टॉयलेट जाने के बहाने महिला जेल प्रहरी को चकमा देकर फरार (श्वह्यष्ड्डश्चद्गस्र द्घद्गद्वड्डद्यद्ग श्चह्म्द्बह्यशठ्ठद्गह्म् ड्डह्म्ह्म्द्गह्यह्ल) हो गई थी।
इस मामले में जेल अधीक्षक ने प्रहरी को निलंबित भी कर दिया था। वहीं फरार महिला बंदी के खिलाफ मणिपुर पुलिस ने धारा 262 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु की थी।
झारखंड के विश्रामपुर से गिरफ्तार
पुलिस द्वारा अस्पताल से फरार महिला बंदी की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महिला बंदी पूजा गुप्ता को झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत ग्राम नवाडीकला, बिश्रामपुर से गिरफ्तार किया। महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से पुलिस उसे अंबिकापुर लेकर आई और गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply