अंबिकापुर,19 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम मुरताडांड़ में 17 सितंबर की रात को घरेलू विवाद पर बच्चों के सामने डंडे व रॉड से पीट पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार रामसाय कोरवा (35) ग्राम मुरताडांड़ थाना बतौली का रहने वाला है। वह अपने मामा-पिता से अलग पत्नी सावित्रि व तीन बच्चों के साथ रहता था। 17 सितंबर को रामसाय शराब सेवन कर घर आया और पत्नी से विवाद करने लगा। इस दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। रात करीब 10 बजे रामसाय ने डंडा व रॉड से बच्चों के सामने पत्नी की पिटाई करने लगा। इसे देख इनका बड़ा बेटा घर से भाग कर घटना की जानकारी अपने दादा को दी। रात होने के कारण कोई नहीं आया। इधर मारपीट से अचेत महिला पूरी रात घर में ही पड़ी रही। इससे उसकी मौत हो गई। 18 सितंबर की सुबह मृतक का ससुर उसके घर पहुंचा। मृतका घर में पड़ी हुई थी। वहीं उसका बेटा पास में बैठा था। पिता ने बेटा से पूछा तो वह बताया कि अक्सर वह मेरी बात नहंी मानती थी। इस लिए रात में दोनों के बीच विवाद हो गया था और गुस्से में डंडे व रॉड से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी। वहीं घटना की जानकारी आरोपी के पिता नेत राम ने बतौली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल दखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur