Breaking News

अंबिकापुर,@वायुमंडल में व्याप्त ओजोन परत का संरक्षण बेहद जरूरी

Share

अंबिकापुर,17 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज अंबिकापुर भूगोल विभाग द्वारा 16 सितंबर को अवकाश होने की वजह से 17 सितंबर को ओजोन दिवस मनाया गया। विभाग की स्नातक व स्नातकोार की छात्राओं ने रैली के माध्यम से ओजोन संरक्षण की गुहार लगाई साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से इसके संरक्षण के संबंध में सभी को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
समस्त कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा मिश्रा, चंदा यादव, मनीषा राजवाड़े, साप्रा भूगोल के संयोजन में तथा प्राचार्य सिस्टर शांता जोसेफ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ उपप्राचार्य डॉ. सिस्टर मंजू टोप्पो द्वारा विद्यार्थियों को दिए शुभकामना संदेश से हुआ। उन्होंने ओजोन परत के संरक्षण की महाा के संदर्भ में बात की।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply